फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में 9 करोड़ से होंगे 32 सड़कों के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी/जेवर(संवाद)। जेवर कस्बे में नौ करोड़ रुपये की लागत से 32 सड़कों के कार्य किए जाएंगे। इनमें इंटर लॉकिंग, आरसीसी सड़क और नाली बनाई जाएगी। सोमवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने इन कार्यों का शिलान्यास कर शुरूआत कराई।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी विवेक भदोरिया ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में सड़कों पर यह कराए जा रहे हैं। नौ करोड़ रुपये की लागत से 32 सड़कों में इंटर लॉकिंग, आरसीसी सड़क और नाली आदि का निर्माण किया जाएगा। इन कार्याें के शिलान्यास के दौरान जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में तेजी से विकास किया जा रहा है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण माहेश्वरी, सभासद व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें