पुन्हाना में अदालत की मांग पर वकीलों की हड़ताल जारी
पुन्हाना। उपमंडलीय अदालत शुरू करने की मांग पर बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। पुन्हाना के वकीलों के समर्थन में पहले ही फिरोजपुर झिरका बार एसोसिएशन है वहीं बृहस्पतिवार को नूंह के वकीलों ने भी वर्क सस्पेंड रखा। बार काउंसिल ऑफ हरियाणा, पंजाब एवं चंदीगढ़ ने इस बाबत हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को एक मात्र पत्र सौंपा। बार काउंसिल के सदस्य मिंदर जीत यादव ने चेतावनी दी कि अगर पुन्हाना में तावडू के साथ-साथ उपमंडलीय अदालत शुरू नहीं की गई तो वे मेवात आमरण अनशन करेंगे। नूंह जिला बार एसोसिएशन के प्रधान ने पुन्हाना के वकीलों की मांगों को जायज बताया। उन्होंने कहा कि पुन्हाना उपमंडल के पिनगवां कस्बे में मोबाइल कोर्ट पिछले 12 साल से चल रही है। इसलिए पुन्हाना में उपमंडलीय अदालत स्थापित होनी चाहिए। पुन्हाना, पिनगवां और फिरोजपुर झिरका की संयुक्त बार एसोसिएशन के प्रधान मुमताज हुसैन का कहना है कि पुन्हाना में अदालत स्थापित करने के लिए कई बार जगह देखने के लिए डीसी और सेशन जज आ चुके हैं तथा कई जगह भी तलाश की थी। इस अवसर पर बार के हारून खान, अख्तर हुसैन झारोकडी, शेरमोहम्मद, लियाकत अली, हारून बडगूजर, तसलीम हुसैन, ताजमोहम्मद, दिनेश गौतम, मुस्ताक, अबदुल लतीफ, न्याज मोहम्मद, अजय मित्तल शेखुल, हबीब सहित काफी संख्या में वकील धरने पर मौजूद रहे।