फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 मार्च से नूंह अनाजमंडी में भी होगाी सरसों की सरकारी खरीद : देशवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से नूंह अनाजमंडी में भी होगी सरसों की सरकारी खरीद : देशवाल
विज्ञापन

नूंह। नूंह अनाजमंडी में सरसों की सरकारी खरीद शुरू कराने के लिए किसानों और आढ़तियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप देशवाल से मंगलवार को मुलाकात की। किसानों ने मांग करते हुए कहा कि नूंह में सरसों की काफी आवक है और यहां भी सरसों की सरकारी खरीद होनी चाहिए। किसानों ने बताया कि नूंह में खरीद नहीं होती है तो उन्हें दूसरे केंद्रों पर अपनी सरसों बेचनी पड़ेगी। जहां किसानों के कई-कई दिन नंबर नहीं आते और कई बार सरसों में नमी होने के कारण वापस भी लौटना पड़ जाता है। किसानों की इस समस्या को लेकर जिलाध्यक्ष ने हैफेड के नवनियुक्त चेयरमैन एवं पूर्वमंत्री सुभाष कत्याल से दूरभाष पर बातचीत की और किसानों की पुरजोर वकालत करते हुए खरीद शुरू कराने की अपील की। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप देशवाल ने बताया कि उन्हें चेयरमैन सुभाष कत्याल ने विश्वास दिलाया कि नूंह में भी सेंटर बनाया जा रहा है। 28 मार्च से नूंह अनाजमंडी में सरसों की सरकारी खरीद शुरू कराई जा रही है। यह खरीद आढ़तियों के मार्फत ही होगी। जिलाध्यक्ष ने किसान व आढ़तियों को कहा कि किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तो उन्हें बताएं। हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। सरसों व गेहूं की खरीद में किसी प्रकार की दिक्कत किसानों को नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी कहा कि किसान व पल्लेदारों के लिए मंडी में पानी, शौचालय व सफाई की पर्याप्त व्यवस्था रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें