फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों किडनी बेच चुके हैं, रुपये और एटीएम दे दे, वरना तेरा भी यही हाल होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दर्जनों किडनी बेच चुके हैं, रुपये और एटीएम दे दे, वरना तेरा भी यही हाल होगा
गुरुग्राम। गुरुग्राम में कैब में बैठाकर लूटपाट करने के मामले निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार की रात एक बार फिर एटलस चौक से कंपनी कर्मी को कैब में बैठाकर लूटपाट की गई। इस संबंध में उद्योग विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
कैब में सवार बदमाशों ने कंपनी कर्मी को बंधक बनाकर उससे मारपीट की और रुपये व एटीएम कार्ड छीन लिया। पासवर्ड पूछने के लिए बदमाशों ने उन्हें एक फोटो दिखाते हुए धमकी दी कि वह अब तक दर्जनों लोगों की किडनी बेच चुके हैं। एटीएम का पासवर्ड नहीं बताया तो उसकी किडनी भी बेच देंगे। बदमाशों ने उसके एटीएम से रुपये निकालने के बाद उसे गोल्फ कोर्स रोड पर छोड़ दिया। जिस जगह से वह कैब में बैठा था, वहां पुलिस की गाड़ी भी मौजूद थी। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुनिरका दिल्ली निवासी केशव ने बताया कि वह गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। 11 मार्च को देर शाम वह दिल्ली जाने के लिए एटलस चौक पर मौजूद थे। इस दौरान वह एक कैब में बैठे। कैब में चालक सहित 3 लोग पहले से थे, जिन्होंने कैब चलते ही उन्हें काबू कर लिया। उन्होंने कैब को गोल्फ कोर्स रोड पर मोड़ लिया और उससे मारपीट कर 5 हजार रुपये छीन लिए। इसके अलावा एटीएम कार्ड के माध्यम से उसके बैंक खाते से 9 हजार रुपये भी निकाल लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें