फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच करेगी लापता फिजियो थेरेपिस्ट की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच करेगी लापता फिजियो थेरेपिस्ट की तलाश
विज्ञापन

बल्लभगढ़। 10 दिन से लापता गांव सुनपेड़ निवासी फिजियो थेरेपिस्ट लवन सिंह के मामले की जांच पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने क्राइम ब्रांच (ऊंचा गांव) को सौंप दी है। क्राइम ब्रांच के साथ मिसिंग पर्सन सेल भी जांच में जुटी है। क्राइम ब्रांच ने अपहरण की आशंका से भी मामले की जांच शुरू कर दी है। लापता लवन सिंह के मोबाइल नंबर बंद पड़े हैं।
पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में लवन सिंह के भाई स्वर्ण सिंह ने बताया था कि 23 दिसंबर को उनका भाई लवन सिंह घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था। लवन सिंह फिजियो थेरेपिस्ट होने के साथ दिल्ली में कपड़े का व्यापार भी करते हैं। व्यापार उनका एक साझेदार संभालता है। 23 दिसंबर को दोपहर बाद से लवन सिंह का कुछ पता नहीं है। थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस ने स्वर्ण सिंह की शिकायत पर लापता होने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की, मगर कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियो थेरेपिस्ट (आईएपी) हरियाणा के पूर्वी क्षेत्रीय प्रमुख डॉ. विनोद कौशिक की अगुवाई में शहर के कई फिजियो थेरेपिस्ट ने भी पुलिस आयुक्त संजय कुमार से मुलाकात की थी। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया था। इस पर पुलिस आयुक्त ने क्राइम ब्रांच (ऊंचा गांव) व मिसिंग पर्सन सेल को संयुक्त रूप से मामले की जांच करने के आदेश दिए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लवन सिंह के मोबाइल की आखिरी लोकेशन ओडिशा आई थी। इसके बाद पुलिस की टीमें उनकी तलाश में वहां गई हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें