फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी 12 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी 12 खिलाड़ी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से गांव मेवला महाराजपुर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ट्रायल प्रतियोगिता में प्रदेश की 65 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर इनमें से 20 खिलाड़ियों का चयन दूसरे सत्र के लिए किया गया है। इनमें से 12 खिलाड़ी जनवरी 2019 में नेपाल में होने वाली महिला एशियन कबड्डी चैंपयिनशिप में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव बीएस चपराना ने बताया कि यह प्रतियोगिता केवल महिला खिलाड़ियों के लिए है। रविवार को गांव मेवला महाराजपुर में आयोजित ट्रायल प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करीब 65 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले सत्र में 20 खिलाड़ियों का चयन दूसरे सत्र के लिए किया गया है। दूसरा और अंतिम मुकाबला तीन जनवरी को मेवला महाराजपुर में होगा। इनमें से 12 खिलाड़ियों का चयन नेपाल में 11 से 13 जनवरी को होने वाली महिला एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इस प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, ताईवान, पाकिस्तान और नेपाल की महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें