दिल्ली इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आज होगा आगाज
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित एक्सपो सेंटर में शुक्रवार को दिल्ली इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आगाज होगा। बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में आयोजकों ने बताया कि इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा सुबह 10:30 बजे करेंगे। फेयर 21 अक्तूबर तक चलेगा। साथ ही, दोपहर 3 बजे ग्लोबल मोबाइल कांफ्रेंस 2018 भी होगी। इसमें फेसबुक मार्केटिंग की सुनीता, पेटीएम के वाइस प्रेसीडेंट सौरभ जैन, मार्केटिंग हेड गूगल के गुरमीत सिंह, ग्लोबल ग्रोथ के शालनी भट्ट हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस दौरान कई कार्यक्रम में भी होंगे जिसमें डांडिया भी होगा। साथ ही, बिग बॉस प्रतियोगिता में शामिल रह चुकीं सपना चौधरी को भी लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, सेंटर के डायरेक्टर जय मनीष शर्मा, टैक्स एडवोकेट अतुल्य शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो