फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद के लैपटॉप से टीचर छात्रों को पढ़ाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
टीचर खुद के लैपटॉप से छात्रों को बनाएंगे स्मार्ट
विज्ञापन


लैपटॉप चलाना, बंद करना और फाइल बनाना सिखाएंगे

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। जिले में चल रहे इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर क्लास भी लगेंगी। इसके लिए 22 शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। ये टीचर खुद के लैपटॉप लेकर स्कूल में आएंगे और छात्रों को लैपटॉप चलाना, बंद करना और फाइल बनाना सिखाएंगे। इसके लिए टीचरों को निजी संस्था की तरफ से ट्रेंड किया गया है। इन स्कूलों में करीब 8 हजार छात्र पढ़ते हैं।
शासन स्तर पर सरकारी प्राइमरी स्कूलों के छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए पिछले कुछ साल में धीरे-धीरे करके इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू किए गए हैं। अभी जिले में 13 इंग्लिश मीडियम स्कूल हैं। इन स्कूलों में करीब 8 हजार छात्र पढ़ रहे हैं। यहां पर सभी विषयों की इंग्लिश में ही पढ़ाई होती है। धीरे- धीरे और भी इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू करने पर काम चल रहा है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का स्तर और बेहतर करने के लिए योजना तैयार की गई है। इन स्कूलों की 22 टीचरों को चिह्नित किया गया है, जिनके पास लैपटॉप हैं। हर विषय के पीरियड में से 5-5 मिनट कम करके कंप्यूटर की कक्षा लगाई जाएगी। 25 मिनट का कंप्यूटर का पीरियड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि इंग्लिश मीडियम स्कूलों के छात्रों को कंप्यूटर भी सिखाया जाना है। कई स्कूलों में प्रोजेक्टर लगाए गए हैं। जिन स्कूलों में प्रोजेक्टर नहीं हैं, वहां पर टीचरों को बोला गया है कि अगर उनके पास लैपटॉप हैं, तो छात्रों को लैपटॉप बंद करना, खोलना और फाइल बनाना सिखाएं।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें