सेक्टर-18 मार्केट से हटाया अतिक्रमण
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-18 मार्केट के जे ब्लॉक से मंगलवार को अतिक्रमण हटाया। यहां स्थानीय दुकानदारों ने रेहड़ी पटरी के अतिक्रमण की शिकायतें की थीं। इसके बाद प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने अभियान चलाते हुए रेहड़ी पटरी का अतिक्रमण हटवाया और दुकानों के सामने की फुटपाथ और सड़कों को साफ कराया।
मेट्रो पिलर पर वर्टिकल गार्डन का काम पूरा
नोएडा। प्राधिकरण ने सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास के दो पिलर पर मंगलवार शाम तक वर्टिकल गार्डन विकसित कर दिया। सौंदर्यीकरण को लेकर नोएडा प्राधिकरण ने यह कवायद की। प्राधिकरण की योजना के मुताबिक कुल 18 मेट्रो पिलरों पर वर्टिकल गार्डन लगाने की योजना है। वहीं, बुधवार सुबह आठ बजे से नोएडा प्राधिकरण परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण का कार्यक्रम होगा। इसके अलावा शहर के 39 स्थानों पर 87 हजार पौधे लगाने की कवायद शुरू हो जाएगी। एक दिन में इन स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे।