फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का अगले सप्ताह होगा संयुक्त निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का अगले सप्ताह होगा संयुक्त निरीक्षण
- सिंचाई विभाग दिल्ली और नोएडा प्राधिकरण मिलकर करेंगे निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के रूट का अगले सप्ताह फिर से निरीक्षण किया जाएगा। यह निरीक्षण दिल्ली सिंचाई विभाग और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी मिलकर करेंगे। इस बाबत बृहस्पतिवार को दिल्ली में एक बैठक में फैसला लिया गया। एलिवेटेड रोड को लेकर एक प्रजेंटेशन भी दिखाया गया।
दरअसल, यहां 5.54 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का निर्माण प्रस्तावित है। इसे यूपी सरकार और नोएडा प्राधिकरण मिलकर बनाएंगे। लेकिन इसमें सिंचाई विभाग दिल्ली की जमीन भी आ रही है। लिहाजा कई मामलों में एनओसी लेनी है। इसके बाद ही काम शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन तक नोएडा प्राधिकरण ने ड्रोन और जमीनी स्तर पर एलिवेटेड रोड के रूट का सर्वे किया। इसके बाद अब सिंचाई विभाग के साथ सर्वे की बात सामने आ रही है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी ने एक प्रजेंटेशन दिखाया। इसमें प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के रूट और अलाइनमेंट के अलावा कहीं-कहीं बॉटल नेक बनने की बात सामने आ रही है। लिहाजा कहीं-कहीं अलाइनमेंट में परिवर्तन भी किया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें