फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया से टकराकर दो हिस्सों में बंटी कार, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिया से टकराकर दो हिस्सों में बंटी कार, दो की मौत
विज्ञापन

फरीदाबाद। बाईपास रोड पर सेक्टर 14-17 डिवाइडिंग की रेड लाइट के पास रविवार रात तेज गति कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार दो हिस्सों में बंट गई। फिर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे मेें कार की पिछली सीट पर बैठे पंकज और भारत की मौत हो गई जबकि कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चला रहा अजय और अगली सीट पर बैठे दीपक को हल्की चोटें आईं लेकिन वह दोनों सदमे में हैं।
मवई ब्रह्मान गांव निवासी अजय (21) की दोस्ती भारत कालोनी में रहने वाले पंकज (20), भारत (20) और अमीपुर निवासी कपिल (21) से थी। रविवार शाम अजय मामा के बेटे दीपक के साथ कार लेकर इन तीनों दोस्तों से मिलने आया था। पांचों दोस्त भारत कॉलोनी में इकट्ठा हुए थे। इन सबका कार्यक्रम सेक्टर आठ जाने का बन गया। करीब पौने दस बजे सभी इटियोस कार से होकर खेड़ीपुल होते हुए सेक्टर आठ के लिए रवाना हुए। बाईपास पर सेक्टर 14-17 डिवाइडर की रेडलाइट के पास आगे चल रहे बाइक सवार ने सेक्टर-17 की ओर मुड़ने के लिए इंडिकेटर दिया। इस पर अजय ने कार बाई ओर मोड़ी और नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकराई, दो हिस्सों में टूटने के बाद एक पेड़ से टकरा कर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। कार की पिछली सीट पर बैठे पंकज, भारत और कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को बीके सिविल अस्पताल पहुुंचाया, यहां डॉक्टरों ने पंकज और भारत को मृत घोषित कर दिया। कपिल की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे सेक्टर 16 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया है। कार की अगली सीट पर बैठे अजय और दीपक हादसे के बाद से सदमे में हैं और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस उनके सामान्य होने का इंतजार कर रही है ताकि घटना के बारे में जानकारी ली जा सके। एसएचओ खेड़ीपुल ने बताया कि सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिए गए। मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक पंकज, भारत, कपिल और अजय चारों स्कूल के समय के दोस्त थे। इंटरमीडिएट के बाद पंकज बीकॉम करने लगा तो भारत दूसरे कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। कपिल और अजय भी अपने काम में लग गए लेकिन इन चारों की गहरी दोस्ती बरकरार रही। छुट्टी के दिन या रविवार को चारों मिलकर मौज मस्ती करते थे। रविवार को भी चारों दोस्त एक दूसरे से मिलने के लिए इकट्ठा हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें