फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 30 हजार उद्योग संकट में, प्रशासन से मांगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। औद्योगिक क्षेत्र में संचालित करीब 30 हजार उद्योग वैश्विक उथल-पुथल के चलते गंभीर संकट से गुजर रहे हैं। इस संबंध में एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा ने अपर श्रम आयुक्त राकेश द्विवेदी को पत्र भेजकर उद्योगों को बंदी के कगार से बचाने की मांग की है। पत्र में कहा है कि श्रमिक आंदोलन के बाद प्रशासन ने बिना उद्योग संगठनों से परामर्श लिए कई निर्णय लागू कर दिए गए,जिससे उद्यमियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। एसोसिएशन ने श्रमिकों के लिए आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सस्ती सुविधाएं उपलब्ध कराने, हेल्पलाइन व कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा उद्योगों से जुड़े निर्णयों में संगठनों को शामिल करने की मांग की है। साथ ही उपद्रव में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें