नोएडा। विद्युत निगम के प्रवर्तन दल ने रविवार को रबूपुरा में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। 25 मकानों की जांच की गई। इसमें पांच मकानों में बिजली चोरी मिली। अभियान तहत के करीब 12 से 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिशासी अभियंता अमित त्रिपाठी ने टीम के साथ रविवार को रबूपुरा क्षेत्र के ग्राम नगला झानू में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि रबूपुरा क्षेत्र में अधिक लाइन लॉस बिजली फीडर क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। पांच मकानों में 18 किलोवॉट से अधिक की बिजली चोरी मिली। अभियान के दौरान फखरुद्दीन, रुकमुद्दीन, आसिफ, आरिफ खान और इस्माइल के खिलाफ बिजली थाना सेक्टर-63 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ब्यूरो