फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 300 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेंगें टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
आज 300 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेंगे टीके
विज्ञापन

यूनुस अलवी
पुन्हाना। जिले में कोरोना वैक्सीन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार से पूरे देश सहित जिले में टीकाकरण का शुभारंभ होगा। आज नूंह, फिरोजपुर झिरका और तावडू में 300 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) मुनीष नागपाल और सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव की निगरानी में यह टीके लगाए जाएंगे।
जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा और सिविल सर्जन ने बताया कि 7120 डोज बृहस्पतिवार शाम को उपलब्ध हो गई थी। शनिवार को सीएचसी नूंह, सीएचसी तावडू और सीएचसी फिरोजपुर झिरका में टीके लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद इन तीनों जगहों पर 100-100 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। नूंह में एडीसी मुनीष नागपाल और सिविल सर्जन की निगरानी में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी लोग आधार कार्ड लेकर आएंगे। इसके द्वारा कोविन एप से ऑनलाइन वेरिफिकेशन कर टीकाकरण किया जाएगा। सबसे पहले सफाई कर्मचारी अर्थात सेनेटरी वर्कर्स से टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आई वैक्सीन डोज को देखते हुए करीब 3300-3500 लोगों का टीकाकरण एक हफ्ते में किया जाएगा। सीएचसी नूंह, पुन्हाना, तावडू, फिरोजपुर झिरका, जिला अस्पताल मांडीखेड़ा एवं गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नल्हड़ पर सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी। इन सभी लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिन के अंतराल पर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, महिला एवं बाल विकास विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इनमें संक्रमित मरीज, गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं आदि को फिलहाल टीका नहीं लगाया जाएगा। अगर किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण हैं तो उनका टीकाकरण स्वस्थ होने के 4 से 8 सप्ताह बाद किया जाएगा। उनका कहना है कि अगर किसी व्यक्ति को दूसरी बीमारी के लिए टीकाकरण होना है तो कोविड-19 में और उस दूसरे टीकाकरण में कम से कम 14 दिन का अंतराल होना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें