फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रतियोगिता में 300 खिलाड़ियों ने दिखाई रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के मंगरौली में छह दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से शुरू हुई। पहले दिन दौड़ में 300 धावकों ने हिस्सा लिया। 100, 800 और 1600 मीटर रेस में दादरी, खुर्जा, भट्टा पारसौल, जेवर और बुलंदशहर के धावकों ने अपनी रफ्तार दिखाी। 1600 मीटर में हिमांशु ने पहला, गौरव ने दूसरा और प्रिंस ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 800 मीटर हिमांशु ने पहले, धीमरी दूसरे और प्रिंस कुमार तीसरे पायदान पर रहे। 100 मीटर में करन अव्वल रहे, जबकि अमित दूसरे और श्याम तीसरे नंबर पर रहे। आयोजक जेपी शर्मा ने बताया कि मंगरौली में 1 फरवरी को होने वाले श्री राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर खेलकूद प्रतिस्पर्धा आयोजित की जा रही है। आगामी दिनों में लंबी कूद, जैवलिन थ्रो व कबड्डी के मुकाबले होंगे, जिनमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें