फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कस्बे चौकी से 30 हजार बाशिंदों को मिलेगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। कस्बे पुलिस चौकी के जीर्णोद्धार भवन और अमोलर में उपनिरीक्षक आवास का एसपी विनोद कुमार ने मंगलवार शाम लोकार्पण किया। एसपी ने कहा कि इस चौकी से नगर पंचायत और तालग्राम देहात क्षेत्र के 30 हजार बाशिंदों को सुरक्षा मिलेगी। साथ ही थाने की दूरी एक किलोमीटर होने के कारण यहां पर चौकी जरूरी है।
विज्ञापन



बस स्टाप, कन्या प्राथमिक विद्यालय भवन का जीर्णोद्धार कराकर वर्ष 2015 में तत्कालीन एसपी एके जैन के प्रयास से चेयरमैन दिनेश सिंह यादव के कार्यकाल में पुलिस चौकी स्थापित हुई थी। काफी जर्जर भवन होने पर नगर पंचायत की ओर से का जीर्णोद्धार कराया गया। एसपी ने एएसपी अजय कुमार, सीओ अभिषेक प्रताप अजेय के साथ चौकी भवन का निरीक्षण कर जानकारी ली। अधीनस्थों के साथ बातचीत के दौरान एसपी ने कहा कि चौकी पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता के साथ सुनें। उनका सही निस्तारण करें, ताकि जनता के बीच पुलिस को लेकर विश्वास पैदा हो। जनता की ताकत ही पुलिस की ताकत है। हमारा कर्तव्य दोषी को सजा और पीड़ित को न्याय दिलाना है।
उन्होंने अमोलर चौकी में नवनिर्मित उपनिरीक्षक आवास का भी लोकार्पण किया। इस दौरान चेयरमैन मोहसिन खान जानू, हाजी इरशाद, सभासद राजेश शर्मा, पंकज ठाकुर, दीपक सविता, थानाध्यक्ष ध्यानेंद्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र, यश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें