फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बन बदमाशों ने इराकी नागरिक से 30 हजार डॉलर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस बन बदमाशों ने इराकी नागरिक से 30 हजार डॉलर लूटे
विज्ञापन

नोएडा। जेपी अस्पताल के पास कार सवार बदमाशों ने पुलिस बनकर इराकी नागरिक से बुधवार देर शाम 30 हजार डॉलर (करीब 20 लाख रुपये) लूट लिए। पीड़ित अपने भाई-बहनों के साथ छोटे भाई अदनान का लिवर ट्रांसप्लांट कराने नोएडा के सेक्टर-128 स्थित जेपी अस्पताल आए हैं। एसपी सिटी विनीत जायसवाल ने बताया कि फारिश अपने भाई समून और बहन फातिमा के साथ अस्पताल के पास सिगरेट पी रहे थे। तभी वहां पहुंचे कार सवार तीन बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताते हुए उससे कहा कि तुम हशीश (नशीला पदार्थ) पी रहे हो, तुम्हारी तलाशी लेनी है। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। बदमाश उसके पर्स में रखे 30 हजार डॉलर लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को जब इराकी नागरिक की भाषा समझ में नहीं आई तो दुभाषिए की मदद ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें