फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरकारी स्कूल के बच्चों को जॉब ऑफर देने पहुंचीं 30 कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
-रोहिणी के सर्वोदय विद्यालय में हुआ व्यावसायिक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
विज्ञापन


-5सालों में स्कूलों में कई स्तरों पर परिवर्तन करेगी दिल्ली सरकार-आशीष सूद

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों के नौकरी पाने के दरवाजे खुलने लगे हैं। रोहिणी के सर्वोदय विद्यालय में बृहस्पतिवार को व्यावसायिक प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया। इसमें स्कूली बच्चों को नौकरी के ऑफर देने के लिए करीब 30 कंपनियां पहुंची। वहीं प्लेसमेंट ड्राइव में बच्चों का हौंसला बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षा मंत्री आशीष सूद भी पहुंचे।
शिक्षा मंत्री ने इस दौरान ना केवल रोजगार के ऑफर लेकर पहुंची कंपनियों के प्रतिनिधियों से वेतन और सुविधा के संबंध में बात की बल्कि बच्चों के साथ भी संवाद किया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में बच्चों की बड़ी संख्या को देखकर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल प्लेसमेंट ड्राइव नही बल्कि इस बात का प्रतीक है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा ने कितनी प्रगति की है। उन्होंने कहा कि अगले पांच सालों में दिल्ली सरकार अपने स्कूलों में कई स्तरों पर परिवर्तन करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले शैक्षणिक सत्र में 4.2 लाख से अधिक छात्रों ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक शिक्षा का चयन किया, जो यह दर्शाता है कि कौशल-आधारित शिक्षा अब मुख्यधारा की शिक्षा का अभिन्न अंग बन चुकी है। दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक छात्र न केवल स्कूल के लिए तैयार हो, बल्कि कौशल युक्त शिक्षा और भविष्य की चुनौतियां के लिए भी तैयार हो।

प्लेसमेंट ड्राइव के तहत 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां पहुंची जिनमें हल्दीराम, सिटीकार्ट, नवगुरुकुल, टेक महिंद्रा, एचसीएल ने उन छात्रों को नौकरी के अवसर प्रदान किए, जिन्होंने वर्ष 2024-25 या उससे पहले बारहवीं कक्षा व्यावसायिक शिक्षा के साथ पूरी की है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह ड्राइव छात्रों के लिए उद्योग जगत से जुड़ने का एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे न केवल करियर के विकल्प समझते हैं, बल्कि व्यावसायिक दुनिया की अपेक्षाओं से भी रूबरू होते हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार चौहान, शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक और बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

-

सरकारी और निजी स्कूल के अंतर को खत्म करेगी सरकार

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार जल्द ही सरकारी और प्राइवेट स्कूल के अंतर को खत्म करेगी। सरकार संसाधनों, अवसरों, समानता, प्रतिभा को आगे बढ़ाने और स्कूल में बच्चों के पढऩे के लर्निंग आउटकम के संदर्भ में सरकारी स्कूलों को अपग्रेड कर रही है। आने वाले पांच साल में नौंवी, दसवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के बच्चों के लिए स्मार्ट क्लासरूम, रोबोटिक्स, डाटा साइंस, आईसीटी लैब, निजी कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाएंगे। जब सरकारी स्कूलों से बारहवीं की पढ़ाई करके छात्र यूनिवर्सिटी में जाएंगे तो वहां के उपकरणों से, तकनीक से अनभिज्ञ नहीं होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें