नूंह। जिले में शनिवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। वहीं 4 मरीज ठीक भी हुए हैं। नलहड़ में एक और पिनगवां से दो केस मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए सभी को सावधानियां बरतने की जरूरत है।
जिले में कोरोना के कुल 53 मरीज हैं। कोरोना के कुल 1207 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1129 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 25 लोगों की मौत हो चुकी है। 30554 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। 28866 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1688 लोगों की निगरानी जारी है। 79677 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 76371 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है। 1713 की रिपोर्ट आनी बाकी है।