फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मरीजों ने कोरोना को हराया, 3 और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। वहीं 11 मरीज ठीक भी हुए हैं। भादस में एक, नलहड़ मेडिकल कॉलेज में एक और शाहपुर नंगली से केस मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। टीम गांवों में कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की प्रमुखता से जांच कर रही है। कोरोना से बचाव के लिए सभी को सावधानियां बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के कुल 44 मरीज हैं। 1156 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1088 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 24 लोगों की मौत हो चुकी है। 29666 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इनमें से 28335 का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1331 लोगों की निगरानी जारी है। 69540 के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 66928 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 1108 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें