फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के परिवार और रिश्तेदारी में एक ही दिन में तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता के परिवार और रिश्तेदारी में एक ही दिन में तीन की मौत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीतांबर शर्मा के परिवार और रिश्तेदारी में एक ही दिन मेें दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों में कोरोना के लक्षण थे और सांस लेने में परेशानी हो रही थी। कांग्रेस नेता का कहना है कि ऑक्सीजन नहीं मिल पाने के कारण मौत हुई हैं। तीनों मरीज घर में ही थे।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पीतांबर शर्मा ने बताया कि शनिवार को उनके बहनोई प्रदीप शर्मा की मेरठ में सांस लेने की तकलीफ के बाद मृत्यु हो गई थी। वे मेरठ में अंतिम संस्कार करा ही रहे थे कि उन्हें अपने चिटहेरा गांव में चाची दयावती की मृत्यु की खबर मिली। इसके बाद वे गांव लौटे और चाची के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। तभी ग्रेटर नोएडा के एडब्ल्यूएचओ निवासी उनकी बेटी की सास की हालत बिगड़ गई। उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत थी। परिजन जगह-जगह भटक रहे थे, तभी उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पीतांबर शर्मा के अनुसार अधिकारियों को भी कॉल की गई लेकिन रिसीव नहीं हुई। कांग्रेस नेता ने बताया कि तब तक उन्हें प्राधिकरण के ऑक्सीजन शिविर के संबंध में जानकारी नहीं थी। उनका कहना है कि जिले मरीजों के उपचार का उपयुक्त बंदोबस्त नहीं हो रहा है। जिसके चलते लोगों को जान गंवानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें