फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसों में तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर 2 सड़क हादसों में तीन की मौत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा/ रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात और रविवार सुबह दो अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, जनपद मथुरा के नौझील गांव निवासी कन्हैया पाठक (22) आनंद नगर दिल्ली में रहते हैं। कन्हैया शनिवार को अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के गांव जहानगढ़ निवासी योगेश शर्मा (32) के साथ मथुरा से रात 12.30 बजे कार से दिल्ली जा रहे थे। खेड़ा मोहम्मदाबाद गांव के पास जीरो प्वाइंट से 18 किमी दूर इनकी कार पहले से पंचर खड़े कैंटर में जा घुसी। हादसे में कार चालक योगेश शर्मा और कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गए। यमुना एक्सप्रेसवे के सुरक्षा कर्मियों के साथ-साथ कोतवाली पुलिस की मदद से दोनों को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इधर, नोएडा-ग्रेनो नोएडा एक्सप्रेसवे पर परी चौक व जीरो प्वाइंट के बीच एक युवक का शव मिला। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब 12.00 बजे मार्ग पर कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बुलंदशहर के सलेमपुर निवासी धर्म शर्मा के रूप में हुई। पुलिस वाहन की पहचान लिए रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें