फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 मोबाइल लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को 30 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दल्लूपुरा निवासी मनमीत, त्रिलोकपुरी मयूर विहार फेज-वन निवासी अय्यूब और चिल्ला मयूर विहार फेज-1 निवासी आमिर के रूप में हुई है। इनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें भी बरामद की हैं। लाल अपाचे बाइक गाजियाबाद से चुराई गई थी जबकि बुलेट का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में करीब 250 मोबाइल लूट चुका है। दिल्ली में यह गिरोह ‘सरदार गैंग’ के नाम से जाना जाता है। पुलिस गिरोह के फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि एसीपी द्वितीय रजनीश कुमार वर्मा और सेक्टर-24 थानाध्यक्ष सुधीर कुमार की टीम कई दिन से इस गिरोह की तलाश में थी। बीते शुक्रवार को जांच के दौरान गिझौड़ के पास से दो बाइक पर तीन सवार आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनसे एक तमंचा, दो चाकू और 10 मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने दिल्ली के मयूर विहार स्थित अपने घर से 20 मोबाइल और बरामद कराए। आरोपियों ने 250 से अधिक मोबाइल लूटकर करीब 15 लाख रुपये कमाने की बात स्वीकार की। अय्यूब और आमिर नोएडा के सेक्टर-20 और दिल्ली से वर्ष 2018 में जेल जा चुके हैं।
एक बार में 10 से 12 मोबाइल लूटकर हो जाते थे फरार
पुलिस के अनुसार यह गिरोह करीब 5 साल से वारदात कर रहा है। आरोपी एक बार जिस रास्ते पर निकल जाते थे वहां से 10 से 12 मोबाइल लूटते थे। इसके बाद करीब 15 दिन तक गायब रहते थे।
विज्ञापन

आमिर मोबाइल खरीदकर बदलता था आईएमईआई नंबर
मनमीत, अय्यूब और अन्य बदमाश लूट की वारदात करते थे। इसके बाद लूटे हुए मोबाइल आमिर को बेच देते थे। आमिर मोबाइल का आईएमईआई नंबर खत्म कर नया नंबर बना देता था। नए नंबर पर ही बिल बना लेता था। इसके बाद लोगों को सेकेंड हैंड के रूप में मोबाइल बेचता था। बिल देखकर लोग आसानी से मोबाइल खरीद लेते थे।
मनमीत को चाचा लेकर आया था दिल्ली
मनमीत मूलरूप से उत्तराखंड के काशीपुर में किलावटी का रहने वाला है। उसका चाचा हरजीत भी इस गिरोह में शामिल है। हरजीत ही मनमीत को दिल्ली लेकर आया था। मनमीत पहले कभी जेल नहीं गया है। वहीं हरजीत सोना लूट सहित कई बड़ी चोरियों में भी शामिल रहा है। इन दोनों को ही गिरोह का मास्टरमाइंड माना जाता है।
आरोपियों को रिमांड पर लेगी दिल्ली पुलिस
मोबाइल लूट गिरोह के बदमाशों की गिरफ्तारी की सूचना पर दिल्ली पुलिस कुछ सीसीटीवी फुटेज लेकर सेक्टर-24 थाने पहुंची। बदमाशों की शक्ल का मिलान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से किया गया। कई घटनाओं में आरोपियों की शिनाख्त हो गई है। अब दिल्ली पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर अपने क्षेत्र में हुई वारदात का खुलासा करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें