फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 29वें श्री भुईहारे बाबा मेले का धूमधाम से शुभारंभ

Tue, 07 Oct 2025 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गोंदलामऊ के गुजरेहटा में सोमवार को 29वेंं श्री बाबा भुईहारे मेला का शुभारंभ हुआ। इस दौरान भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित कई कार्यक्रम आयोजित हुए। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि व भाजपा युवा नेता मनीष श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

जय श्री भुईहारे बाबा कमेटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि को फू ल माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मनीष श्रीवास्तव ने मंचन में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान सहित अन्य पात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्री सिद्धेश्वर बाला जी धार्मिक रामलीला पार्टी ने भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मेला आयोजन में रामसुमिरन कमेटी अध्यक्ष चंद्रभाल, गोवर्धन, पवन मिश्रा, प्रेम कुमार, श्रीराम, देशराज, उमेश, सतेंद्र कुमार, कुन्हू, मिथिलेश अवस्थी, मनोज सहित स्थानीय प्रतिनिधियों का विशेष सहयोग रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें