ग्रेटर नोएडा (संवाद)। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस पर जिम्स में लगाए गए शिविर में 29 लोगों ने रक्तदान किया। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना और नियमित रक्तदान की संस्कृति को बढ़ावा देना था। इस दौरान नियमित रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया और रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। ब्लड सेंटर की एचओडी डॉ. शालिनी बहादुर और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शताक्षी जिंदल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।