फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोबाइल लूट के आरोपी के घर से 29 लाख रुपये मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस, बैग से आठ कारतूस भी मिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिंदापुर इलाके में लूटपाट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम को उसके घर से 29 लाख रुपये मिले हैं। परिवार वालों का कहना है कि पैसे आरोपी के भाई के हैं। नकदी से भरे बैग से पुलिस ने आठ कारतूस भी बरामद किए हैं। नकदी व कारतूस बरामद कर पुलिस आरोपी व उसके भाई की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

26 जुलाई को बिंदापुर में बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक युवक से फोन लूट लिया था। मामले की जांच के दौरान थाना प्रभारी राजेश मलिक की टीम ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें वारदात में शामिल एक बदमाश को घर में घुसते हुए देखा। पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस टीम ने आरोपी शिवलोक के घर में दबिश दी। वह घर पर नहीं मिला। पुलिस ने तीन कमरे के घर की तलाशी ली तो एक कमरे में बैग और नोट गिनने की मशीन मिली। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 29 लाख रुपये और आठ कारतूस मिले। पुलिस ने शिवलोक के पिता से रुपये और कारतूस के बारे में पूछताछ की तो उसके पिता ने बताया कि उसने एक प्रॉपर्टी छह लाख रुपये में बेची थी, लेकिन पूरी नकदी और कारतूसों के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस अधिकारी को आशंका है कि आरोपी सट्टे का कारोबार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें