फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरोग्य मेले में 2884 मरीजों का हुआ इलाज, त्वचा रोगी ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और पांच नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 2884 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें सबसे ज्यादा 394 त्वचा रोगी रहे। स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 36 डॉक्टरों और 115 पैरामेडिकल स्टाफ ने ड्यूटी की। 1191 पुरुषों, 1106 महिलाओं और 587 बच्चों का इलाज किया। बुखार के 275, त्वचा रोग के 394, दमा के 277, मधुमेह रोग के 85, नेत्र रोग के 23, उच्च रक्तचाप के 72 मरीज रहे। बुखार को लेकर 50 मरीजों की मलेरिया तथा 20 रोगियों की डेंगू की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही।
विज्ञापन

मेले में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 145 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड तथा 182 आभा आईडी बनाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन संबंधी परामर्श और सामग्री के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था रही। डीएम के निर्देश पर आशाओं ने सोर्स रिडक्सन एवं संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया। एक युद्ध नशे के विरुद्ध के अंतर्गत 322 व्यक्तियों को तंबाकू छोड़ो का परामर्श दिया। मेले का सीएमओ डॉ. तरुण पाठक आदि ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें