फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 277 लोगों ने लगवाए कोरोना के टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। गांव निजामपुर के सरकारी स्कूल में रविवार को कोराना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 277 लोगों ने कोरोना के टीके लगवाए। शिविर से पहले गांव में युवा कार्यकर्ताओं की टीम को टीकाकरण पंजीकरण करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

तावडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र सोलंकी ने बताया कि अब लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने के प्रति बेहद उत्साहित है। ग्रामीण क्षेत्रों में अब लोग आशा कार्यकर्ताओं से स्वयं ही वैक्सीन लगाने की पहल कर रहे हैं। टीकाकरण शिविर के आयोजक डोनेट एन ऑवर की टीम के स्वयंसेवक आकिब ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया था, जिसका अब असर देखने को मिल रहा है। इस मौके पर आशा वर्कर शर्मिला, सविता, गीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें