नूंह। जिले में बुधवार को 27 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, 37 लोगों ने कोरोना को मात दी। नूंह में 6, इंडरी में 2, तावडू में 5, पुन्हाना में 2, नगीना में 4 और फिरोजपुर झिरका में 8 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 165 है। जिले में अभी 2259 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 4811 मामले सामने आए हैं। इनमें से 4754 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से जिले में अब तक 92 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 102904 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 81962 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। शेष 20942 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 260393 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 252398 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।