फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 26 दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बंबावड गांव में सनातन धर्म के संरक्षण, वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से 26 दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मीडिया प्रभारी ओमवीर सिंह आर्य ने बताया कि आयोजन वैदिक परंपराओं के पुनर्जागरण को समर्पित है। आचार्य कर्मवीर सिंह ने समाज से वेदों के मार्ग पर चलकर धर्म, संस्कृति और राष्ट्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया। महायज्ञ में मास्टर ज्ञानेंद्र सिंह आर्य परिवार सहित यजमान बने। इस मौके पर रघुराज आचार्य, रामेश्वर सिंह सरपंच, महेंद्र सिंह आर्य, आर दिवाकर आर्य, सतपाल आर्य, श्रीनिवास आर्य आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें