नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट मैदान में आरबी मॉर्निंग सीजन 23 का लीग मैच खेला गया। पहली पारी में उतरी टॉपगन्स टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 203 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रियलिटी लीजेंड्स टीम ने 17.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज की। रवि मैन ऑफ द मैच व विनायक बेस्ट बॉलर बने।