ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी का निरीक्षण किया। सोसाइटी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल-2016 के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। निरीक्षण करने गई टीम को जगह-जगह कूड़ा पड़ा मिला। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और सोसाइटी के मेंटेनेंस ऑफिस के स्टाफ को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल-2016 के अंतर्गत बल्क वेस्ट जनरेटर के लिए निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी गई। सोसाइटी पर 25,200 रुपये की पेनल्टी भी लगाई गई। ब्यूरो