फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
सर्विस रोड पर मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार
विज्ञापन

दादरी। कोतवाली क्षेत्र में बाईपास स्थित सर्विस रोड पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश अंकित निवासी बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसका साथी मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीती 30 जून की शाम जीटी रोड पर नवीन मंडी के पास परचून व्यापारी मनीष कुमार से बाइक सवार तीन बदमाशों ने नकदी से भरा थैला लूटने का प्रयास किया था। व्यापारी ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया था। इस पर बदमाशों मनीष कुमार को गोली मारकर फरार हो गए थे। वारदात में अंकित भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि रविवार देर शाम बाईपास स्थित सर्विस रोड पर वाहनों की जांच चल रही थी। इसी दौरान अंकित कुमार अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा था। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में अंकित पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी बुलंदशहर के बीबीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 7 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें