फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेवियर ग्रीन आर्क में दूषित पानी पीने से 25 लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल में कोलीफॉर्म और ई.कोलाई बैक्टीरिया मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने की जांच
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की सेवियर ग्रीन आर्क सोसाइटी में पेयजल की जांच रिपोर्ट में कोलीफॉर्म और ई.कोलाई बैक्टीरिया मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। बिसरख स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार को सोसाइटी में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच की।
सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिंद्र मिश्रा ने बताया कि सोसाइटी में दूषित पानी के सेवन से कई लोग बीमार पाए गए हैं। स्वास्थ्य शिविर में कुल 35 लोगों की जांच की गई। इनमें 25 मरीज उल्टी और दस्त की समस्या से पीड़ित मिले, जबकि 10 लोगों में खांसी-जुकाम और उच्च रक्तचाप (बीपी) जैसी शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों ने लोगों को उबालकर या फिल्टर किया हुआ पानी पीने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा लक्षण गंभीर होने पर तत्काल अस्पताल पहुंचने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. रश्मि शुक्ला, लैब तकनीशियन सिंघेश, फार्मासिस्ट तुषार भाटी तथा धर्मेश, अमित कुमार और अरविंद चौधरी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें