फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 25 नए मामले मिले, 6 मरीज स्वस्थ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 25 नए मामले सामने आए। वहीं 6 मरीज ठीक भी हुए। पुन्हाना में एक, फुसैता में एक, कुर्थला में एक, एमपी अहीर में दो, जलालपुर में एक, राठीवास में एक, तावडू में चार, उजीना में चार, पिनगवां में एक, उलेटा में एक, गोहाना में एक, ऊंटका में एक, टांई में एक, बिछौर में एक, नूंह में एक, जाटका शिशवाना में एक, मांडीखेडा में एक और फिरोजपुर झिरका में एक केस मिले हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की प्रमुखता से जांच की जा रही है। जिले में कोरोना के कुल 176 मरीज हैं। 938 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 746 मरीज ठीक हो गए हैं। 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 27223 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इनमें से 26680 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 543 लोगों की निगरानी जारी है। 38448 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 37021 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 305 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें