फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

२५ हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। एफएनजी रोड पर बुधवार शाम करीब सात बजे मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाश के पैर में गोली लगी है। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने मौके से बिना नंबर प्लेट की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
एसपी सिटी विनीत जायसवाल ने बताया कि बुधवार शाम को कोतवाली फेज थ्री पुलिस एफएनजी रोड पर गश्त कर रही थी, तभी एफएनजी व पुश्ता रोड के बीच वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास बाइक सवार दो लोगों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश के पैर में गोली मार दी जबकि दूसरा भाग निकला। गिरफ्तार बदमाश की पहचान हाथरस के कासीरा आवासीय कॉलोनी निवासी अनिल उर्फ पडाका के रूप में हुई है। बदमाश दो साल से कोतवाली फेज थ्री में लूट व हत्या मामले में वांछित था। इसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक लूट के मुकदमे दर्ज हैं। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसपी सिटी ने बताया कि फरार साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवान दीक्षित की हत्या में था शामिल
वर्ष 2018 जून में सेक्टर-71 में छात्र विवान दीक्षित की सेक्टर-71 में लूट के विरोध में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी गिरफ्तार आरोपी अनिल वांछित था। वहीं ममूरा में भी स्कूटी सवार एक युवक की हत्या में अनिल वांछित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें