फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों सीट पर नोटा से हारे 25 प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीट पर कुल 39 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इनमें दादरी से 14, नोएडा से 13 और जेवर सीट से 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। तीनों सीटों पर नोटा (इनमें से कोई नहीं) को कई प्रत्याशियों से ज्यादा वोट मिले। नोएडा में नोटा को 2463 मत मिले। वहीं दादरी में नोटा के खाते में 2033 मत आए। इसी तरह जेवर में नोटा को मिले वोटों की संख्या 1694 रही।
विज्ञापन

जिले के 15 से अधिक प्रत्याशी तो ऐसे हैं जिन्हें 500 वोट भी नहीं मिले। तीनों सीटों पर 39 में से 25 प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले। सिर्फ 14 प्रत्याशियों को नोटा से अधिक मत मिले। जेवर से नोटा को 1694 वोट मिले। यहां से 8 प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले। वहीं दादरी सीट से नोटा को कुल 2033 वोट मिले। इस सीट पर 9 प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले। नोएडा सीट पर 8 प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले। यहां नोटा के खाते में 2463 मत आए। इस विधानसभा चुनाव में जिले के 64 प्रतिशत प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले। दादरी और जेवर के मुकाबले नोएडा में अधिक लोगों ने नोटा के बटन को दबाया है। संवाद
विज्ञापन

नोटा
विधानसभा चुनाव 2022 2017
जेवर - 5वें स्थान पांचवें
नोएडा - छठें स्थान चौथे
दादरी - छठे स्थान छठे
--
नोटा को मिले वोट
सीट मिले वोट
नोएडा 2463
दादरी 2033
जेवर 1694
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें