फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगमग योजना के तहत जिले के 77 गांवों में मिलेगी 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। प्रदेश सरकार द्वारा सभी गांवों को जगमग योजना से जोड़ने की योजना चल रही है। इसका मकसद गांवों को 24 घंटे बिजली देना, मीटरों को घरों के बाहर लगाना और पुराने तारों को बदलना है। नूंह जिले के सभी 333 गांवों को भी इससे जोड़ा जाएगा है। फिलहाल 333 गांवों को बिजली के 43 फीडरों से जोड़ा गया है। एक फीडर के अंतर्गत चार से 15 गांव हैं। बिजली निगम कुल 9 फीडरों का कार्य पूरा कर चुका है।
विज्ञापन

जिले के 77 गांवों में 24 घंटे बिजली देने का निगम दावा कर रहा है। पांच फीडरों पर कार्य चल रहा है और आगे बाकी 29 फीडरों में से 15 पर कार्य विभाग द्वारा करवाया जाएगा। 14 फीडरों के लिए टेंडर निकालकर काम करवाया जाएगा। विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही सभी गांवों में जगमग लोगों को फायदा मिलेगा।
जिले के सभी गांवों को जगमग योजना से जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है। कलिंजर, बाई, आलदूका, मल्हाका, डोंडल, अडबर, जमालगढ़, भौंड, मालब और उजीना के 77 गांवों में जगमग योजना का कार्य पूरा हो चुका है। इन गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। घासेडा, बसई, झारपुडी, जलालपुर और मेवली फीडरों पर कार्य तेजी से चल रहा है। - केएस चौहान, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें