फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2493 स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में कोरोना टीकाकरण के दौरान लगी लाइन में सामाजिक दूरी का भी नहीं हु - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिले में शुक्रवार से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो गया। 42 बूथों पर 2493 स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया। हालांकि कोविन पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण के लिए 5013 लोगों को मेसेज भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 15 और 22 फरवरी को फिर से शिविर लगाकर छूटे कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि टीकाकरण का पहला चरण समाप्त हो चुका है। शुक्रवार को टीका लगवाने वालों में करीब एक हजार फ्रंटलाइन वर्कर शामिल रहे। वैक्सीन लगवाने के बाद किसी की तबीयत नहीं बिगड़ी। उन्होंने बताया कि अब तक 24, 453 स्वास्थ्य कर्मियों को मेसेेज भेजा जा चुका है, जिनमें से 13,943 ने टीका लगवाया है। यह लक्ष्य का करीब 56 फीसदी है। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि संस्थान में पुलिस, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और प्रशासन से जुड़े कर्मचारियों को टीका लगाया गया। संस्थान में 60 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण हुआ। वहीं, शारदा अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि उनके यहां 875 कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन था, जिसमें से 550 ने टीका लगवाया।
10 नए मरीज मिले, 7 स्वस्थ
जिले में शुक्रवार को 10 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई वहीं 7 को स्वस्थ घोषित किया गया। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 47 हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 25,388 मरीज मिले हैं। इनमें से 25,250 ठीक हो चुके हैं। 91 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार कमी आना अच्छी खबर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें