फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सर्पदंश से बचाव के लिए सीएचसी में 24 घंटे मिलेगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
- मानसून में बढ़ जाते हैं सांप के काटने के मामले, 108 पर सूचना मिलने पर गांवों में तुरंत पहुंचेगी एंबुलेंस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी।
यमुना सिटी। सर्पदंश के मामले में ग्रामीणों की जान बचाने के लिए समुयदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आमजनों को 24 घंटे इलाज की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण तुरंत मदद के लिए 108 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। एंबुलेंस तत्काल उनके पास पहुंचेगी और उन्हें सीएचसी पहुंचाएगी। पीड़ित को तत्काल उपचार और एंटी डोज के इंजेक्शन दिए जाएंगे।

मानसून के दिनों में बारिश के दौरान ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश के मामले बढ़ जाते हैं। शनिवार को भी जेवर के गांव रामपुर बांगर में एक 9 साल की बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि सांप काटने पर किसी तरह के तंत्र-मंत्र या झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़ें।
विज्ञापन

पीएचसी में नहीं है सर्पदंश के उपचार की व्यवस्था

जेवर ब्लॉक के किसी भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में सर्पदंश के उपचार की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सांप के काटने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद सीधे जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेफर किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोगों को उपचार के लिए कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है और किसी भी आपात स्थिति के लिए सीएचसी पर 24 घंटे चिकित्सा उपलब्ध रहते हैं। डॉ सर्फे जेया, चिकित्सा अधीक्षक, जेवर



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें