नोएडा (संवाद)। प्रयागराज में शुक्रवार से शुरू हो रही 21वीं उत्तर प्रदेश स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के 24 खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इन खिलाड़ियों का चयन एक अगस्त को ग्रेटर नोएडा स्थित सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ट्रायल्स के आधार पर हुआ था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों ने अंतिम चरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई है। जिला एथलेटिक्स संघ गौतमबुद्ध नगर के महासचिव अशोक सैनी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता से पहले कड़ा अभ्यास किया है।