फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 235 ने दी ग्रेडिंग परीक्षा, नौ को मिली ब्लैक बेल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शितोरियू कराटे एसोसिएशन यूपी की ओर से 16 अगस्त को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 स्थित प्रोमिनेंस वर्ल्ड स्कूल में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 235 खिलाड़ी शामिल हुए। परीक्षा में हर्षाली भरथरी, सहस्य पाण्डेय, गोपी कुमार, उन्नति मिश्रा, देव मिश्रा, आरोही मिश्रा, याहवी सिंह, इशिका आर्या और नव्या ने ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डैन हासिल किया। इसके अलावा ब्राउन बेल्ट के विभिन्न स्तरों में 41, ग्रीन बेल्ट के विभिन्न स्तरों में 79 और ऑरेंज बेल्ट में 106 खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की। परीक्षा के मुख्य परीक्षक शितोरियू कराटे एसोसिएशन यूपी के अध्यक्ष मोहन खन्ना रहे। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. मृणालिनी सिंह, तुषार नागर, अचिन विकल, शिहान अमित अरोड़ा, राजीव मुंडेलवाल ने विजेता खिलाड़ियों को बेल्ट प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें