दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित एक मोहल्ले से 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत के अनुसार किशोरी 15 अगस्त को घर से बिना बताए निकल गई। किशोरी की माता ने दो दिन बाद किशोरी के लापता होने की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस किशोरी की तलाश में लगी है।