ग्रेटर नोएडा। क्षत्रिय महासभा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से सेक्टर ओमिक्रोन–2 में राजेश कुमारी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगा। इसमें 230 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। इस मौके पर विजेंद्र सिंह रावल, मनीष कुमार कुशवाहा, तरुण चौहान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो