फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक आरोपी गिरफ्तार, 13500 रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव के समीप स्थित काशीराम कॉलोनी में मकान की खिड़की तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी के पास से साढ़े 13 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। कॉलोनी निवासी ललिता 19 फरवरी को अपने परिवार के साथ भतीजे की शादी में अच्छेजा गांव गई थीं। 20 फरवरी को जब वह घर लौटीं तो बाथरूम की खिड़की टूटी हुई मिली। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखी नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान गायब था। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली दादरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कॉलोनी निवासी ओमकार को मायचा अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें