फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रायल में 23 पहलवानों का चयन, राज्यस्तरीय चैंपियनशिप दिखाएंगे दांवपेच

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहरखा कुश्ती अखाड़े में हुई जिलास्तरीय पुरुष और महिला ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता
विज्ञापन

निशांत पटेल
नोएडा। सोहरखा कुश्ती अखाड़ा में शनिवार को जिलास्तरीय पुरुष और महिला ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें 100 से अधिक पहलवानों का जबरदस्त उत्साह और रोमांच देखने को मिला। यह आयोजन यूपी सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के चयन लिए हुआ। निर्णायकों ने 6 महिला पहलवानों समेत विभिन्न वायु वर्ग के अलग-अलग कैटेगरी की कुश्ती के लिए 23 पहलवानों का चयन किया। सभी पहलवान 8 से 10 नवंबर तक बागपत में होने वाली राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी।


प्रतियोगिता की शुरुआत प्रभारी खेल अधिकारी परवेज अली और कुश्ती संघ के अध्यक्ष सतपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया। पुरुष वर्ग के 10 से अधिक भार श्रेणियों और 6 महिला पहलवानों के बीच कड़े मुकाबले हुए। महिला श्रेणी के फाइनल में राष्ट्रीय स्तर की पहलवान रौनक और बीनू के बीच रोमांचक मुकाबला।रौनक ने जीत दर्ज की। इस मौैके पर कोषाध्यक्ष भाटी पहलवान, प्रशिक्षक रवि गुर्जर, संचालक इंद्रजीत पहलवान और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका हुआ चयन
पुरुष वर्ग : विरेंद्र यादव, देव नागर, अभिषेक यादव, विकल यादव, अनुज कुमार, अरुण यादव, अंकित यादव, सचिन यादव, आकाश भाटी, कलवा गुर्जर गिरी , प्रमोद भाटी, वंश मावी, कपिल यादव, वंश यादव, हरीश यादव, कुणाल शर्मा और अखिलेश यादव शामिल हैं।
महिला वर्ग : आकांक्षा, सुहाना भाटी, स्वाति यादव, काजल, हरिता यादव, रौनक नागर चुनी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें