फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 23 नए मामले मिले, 3 मरीज स्वस्थ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को कोरोना के 23 नए मामले सामने आए। वहीं 3 मरीज ठीक भी हुए। शाहचौखा में एक, पिनगवां में दो, राठीवास में एक, फिरोजपुर झिरका में एक, नगीना में चार, कामेड़ा में एक, रनियाली में एक, अगोन में एक, सबरस में एक, तावडू में एक, ढिढारा में दो, फतेहपुर में एक, ठेक में एक, उजीना में दो, नूंह में दो, कवरसिकां में एक केस मिले हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। टीम लगातार जांच कर रही है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी जारी है। जिले में कोरोना के कुल 162 मरीज हैं। कुल 900 मामले सामने आए हैं। इनमें से 723 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 15 लोगों की मौत हो चुकी है। 26954 लोगों को सर्विलांस पर रखा जा चुका है, इनमें से 26514 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 520 लोगों की निगरानी जारी है। कुल 36144 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 34752 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। वहीं 329 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें