नूंह। जिले में सोमवार को कोरोना के 23 नए संक्रमित मिले, जबकि 6 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। नूंह 3, तावडू 5, फिरोजपुर झिरका 5 इसके अलावा बाजड़का, बाई, भिरावटी, उजीना, संगेल, डूडोली, मांडीखेड़ा, फतेहपुर, सुनारी व नगीना में एक एक संक्रमित मिले। अब कोरोना के 129 सक्रिय मरीज है। वहीं अभी 2782 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। हर दिन आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्टिंग कीट से लगभग 800 मरीजों की जांच की जा रही है।
लोगों को कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए मास्क लगाना, बार-बार साबुन से हाथ धोना और 2 गज की दूरी बना कर रखने के सख्त निर्देश दिए गए है। अब तक कोरोना के 1875 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1715 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं कोरोना से 31 लोगों की मौत हो चुकी है। 56556 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है।
इनमें से 54533 लोगों की निगरानी में रखने का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 2023 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 225013 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं। इनमें से 219775 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है।