ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कासना मेन रोड मार्केट में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम शनिवार को किया। टीम द्वारा दुकानदारों, ढाबा, रेहड़ी-ठेली, रेस्टोरेंट, मिटाई, ठेका आदि पर जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि सभी को डस्टबिन की अनिवार्य रूप से उपयोग करना है। अपने आसपास सफाई रखने, कूड़े को खुले में सड़क पर, नाला-नाली व अन्य सार्वजनिक जगह पर नहीं गिराने की हिदायत भी दी गई। गंदगी मिलने पर ऑन द स्पॉट जुर्माना भी वसूला गया। स्वास्थ्य निरीक्षक सतीश अधाना, सुपरवाइजर राजेश, जितेन्द्र सिंह, अनिल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो