फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट: 229 हेक्टेयर जमीन प्राधिकरण को सौंपी

Thu, 22 Aug 2019 01:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट
विज्ञापन
जेवर। प्रशासन ने बुधवार को नोएडा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए 229 हेक्टेयर भूमि प्राधिकरण को सौंपी। अफसरों ने रोही की 225 व बनवारी वास गांव की 4.5 हेेक्टेयर का मुआवजा लेने वालों किसानों की जमीन पर कब्जा लेकर नागरिक उड्डयन विभाग की तरफ से नामित एजेंसी यीडा को दी। प्रशासन ने नागरिक उड्डयन विभाग और एयरपोर्ट निर्माण के लिए जमीन का बोर्ड लगाया।
विज्ञापन


कुल 433 हेक्टेयर भूमि प्राधिकरण को सौंपी जा चुकी है। सोमवार को एडीएम बलराम सिंह, डिप्टी कलेक्टर व एयरपोर्ट प्रभारी अधिकारी अभय कुमार सिंह, एसडीएम जेवर न्यायिक विजय शंकर मिश्रा, तहसीलदार राकेश कुमार जयंत यीडा के ओएसडी नवनीत कुमार गोयल, तहसीलदार हर्ष वर्धन सिंह नायब तहसीलदार अखिलेश सिंह व सीमा सिंह रोही गांव पहुंचे।

किसानों के साथ वार्ता के बाद कब्जा देने की अपील की। जेवर के छह गांव रन्हेरा, पारौही, रोही, किशोरपुर, बनवारीवास, दयांतपुर की कुल 1239 हेक्टेयर जमीन प्रथम फेज के लिए अधिग्रहण करनी है। लगभग 60 प्रतिशत किसान जमीन के कागजात जमा कर मुआवजा ले चुके हैं। प्रशासन ने अब किसानों की जमीन पर कब्जा लेना शुरू कर दिया है। अभय कुमार सिंह ने बताया कि 23 अगस्त को दयांतपुर गांव के मुआवजा लेने वाले किसानों की 125 हेक्टेयर जमीन पर कब्जे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें